Advertisement
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार से, छात्र आंदोलन का मुद्दा गूंजेगा, सर्वदलीय बैठक में वार्ता की मांग

उन्होंने नियुक्ति घोटाले पर सदन में कम से कम दो घंटे की विशेष चर्चा कराने और राज्य में सूखे की स्थिति पर भी विस्तृत बहस की मांग की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक के बाद कहा कि विधानसभा जनता की आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का सर्वोच्च मंच है। सरकार जनहित के हर मुद्दे पर सार्थक चर्चा, जवाबदेही और सकारात्मक संवाद के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी राजनीतिक दल झारखंड के हित को सर्वोपरि रखते हुए सदन की कार्यवाही को सफल बनाएंगे। छह अगस्त से 12 अगस्त तक चलने वाले मानसून सत्र में कुल पांच कार्य दिवस होंगे। सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा।
सरकार सात अगस्त को अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखेगी। सत्र के दौरान छात्रों का आंदोलन, भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियां, कानून-व्यवस्था, सूखे की स्थिति और अन्य जनहित के मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


