सरकार की ओर से इन कानूनों में संशोधन से आदिवासियों को अपने अधिकारों का
हनन होता दिखा। विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाते हुए काफी विरोध किया। बाद में
गृह मंत्रालय की आपत्तियों के बाद राष्ट्रपति ने भी हस्ताक्षर करने से
इंकार करते हुए विधेयक को लौटा दिया था।
इस घटना के बाद आदिवासियों को लगने
लगा कि राज्य की रघुवर सरकार उनके अधिकारों के विपरीत काम कर रही है।
सूत्रों का कहना है कि आदिवासियों की नाराजगी के कारण उत्तरी और दक्षिणी
छोटा नागपुर और संथाल प्रमंडल में उनके लिए आरक्षित कुल 28 सीटों के चुनाव
में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा। इन 28 में से भाजपा को 26 सीटों पर हार का
सामना करना पड़ा।
(IANS)