JeM terrorist killed in exchange of fire with security forces in Jammu and Kashmirs Pulwama-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

J&K : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड, एक आतंकी ढेर

khaskhabar.com: रविवार, 25 नवम्बर 2018 5:28 PM (IST)
J&K : सुरक्षाबलों और  आतंकियों के बीच मुठभेड, एक आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलवामा में सेना और आंतकियों के बीच मुठभेड़ में सेना ने एक आंतकी को मार गिराया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मारा गया आतंकी जैश-ए-मोहम्मद का है। सेना ने आतंकी के पास से भारी में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना को इलाके में और आंतकियों के छिपे होने की आशंका है। बता दें, इससे पहले जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के कपरान बाटगुंट इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड हो गई। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 6 आतंकियों के मारे गिराया। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद हो गया है। सुरक्षाबलों को मुठभेड़ स्थल से हथियारों का जखीरा भी मिला है। सुरक्षाबलों ने घाटी को आतंकियों से छुटकारा दिलाने के लिए ऑपरेशन ऑल आउट अभियान शुरू किया हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement