Advertisement
जेईई एडवांस के नतीजे घोषित, बॉम्बे जोन के छात्र ने किया टॉप

केंद्रीय मंत्री ने परीक्षा देने वाले एवं पास होने वाले सभी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने सभी अभिभावकों का इस कठिन समय में सरकार पर विश्वास जताने पर आभार व्यक्त किया।
इसके अलावा डॉ. निशंक ने परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों से स्वयं फोन पर बात करके उन्हें बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए माननीय शिक्षा मंत्री ने कहा, "छात्रों ने इस मुश्किल दौर में खुद को मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाये रखा, जो कि काफी सराहनीय है। मैं सभी छात्रों को बधाई देता हूँ और उनके बेहतर भविष्य की कामना करता हूं।"
-- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


