Advertisement
JDU प्रत्याशी अनंत सिंह का दावा, 'सूरजभान फिर हारेंगे, जनता का प्यार मेरी ताकत'

अनंत सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्हें न तो बाहुबल का डर है और न ही चुनाव में हिंसा की आशंका। उन्होंने कहा, "मेरी नजर में ऐसी कोई बात नहीं है।"
चुनावी माहौल में राजद और कांग्रेस के बीच टिकट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर तंज कसते हुए अनंत सिंह ने कहा, "सुनने में आया है कि सात जगहों पर दोनों पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही हैं। इनकी साझेदारी टूट चुकी है।"
उन्होंने राजद द्वारा मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को टिकट देने पर भी निशाना साधा और कहा, "मैं इन बातों पर ध्यान नहीं देता। जब वहां कुछ है ही नहीं, तो देखने का क्या मतलब?"
उन्होंने राजद पर जंगलराज लाने की मंशा का आरोप लगाते हुए कहा, "वे चाहते हैं कि जंगलराज आए, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा।"
अनंत सिंह ने अपने और जनता के बीच गहरे रिश्ते को अपनी ताकत बताया। उन्होंने कहा, "हम जनता के साथ रहते हैं, यही वजह है कि जनता हमें इतना प्यार देती है।"
उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पहले मुझे मंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन मैंने कहा कि मुझे वही चाहिए, जो जनता ने मुझे दिया है। इस बार मैं सोचूंगा, अगर जनता कहेगी कि मुझे मंत्री बनना चाहिए, तो मैं बनूंगा। जनता मुझसे प्रेम करती है और हम जनता से प्रेम करते हैं।"
विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी से जुड़े सवाल पर अनंत सिंह ने कहा, "उन्हें मेरी पार्टी में आ जाना चाहिए। हमारी पार्टी सभी को इज्जत देती है और हम उन्हें स्वीकार करेंगे।"
वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "लालू यादव अगर आज नहीं रहें, तो तेजस्वी को कोई नहीं जानता। उनकी कोई अपनी खूबी नहीं, बस लालू के बेटे होने की वजह से पहचान है।"
प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए अनंत सिंह ने कहा, "वह अच्छे इंसान हैं और बिहार का विकास कर रहे हैं। पहले की अपेक्षा बिहार काफी बदल चुका है। तमाम सड़क और पुल बनाए गए हैं। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


