JDA launches Samvad stakeholder consultation program; Commissioner Siddharth Mahajan listens to public concerns and suggestions, provides necessary guidance to officials -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेडीए ने शुरू किया ‘संवाद’ स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम, आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने आमजन की सुनी समस्याएं व सुझाव, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026 6:47 PM (IST)
जेडीए ने शुरू किया ‘संवाद’ स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम, आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने आमजन की सुनी समस्याएं व सुझाव, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा सहभागितापूर्ण और पारदर्शी शहरी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘संवाद’ स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस पहल के तहत जेडीए विभिन्न हितधारकों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर उनके सुझाव एवं समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम का प्रथम सत्र गुरुवार को ‘मंथन’ सभागार में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने उपस्थित स्टेकहोल्डर्स की समस्याएं, सुझाव एवं फीडबैक गंभीरता से सुने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त महाजन ने कहा कि जेडीए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े स्टेकहोल्डर्स ने भाग लेकर अपने सुझाव साझा किये ।
त्वरित समाधान से खिले चेहरे
कार्यक्रम में पधारे लोगों ने अपनी लीज, आरक्षण पत्र, पट्टा आदि की समस्याएं भी आयुक्त से साझा की जिन्हें महाजन ने क्रमवार सुनकर संबंधित उपायुक्त को समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए । अपनी समस्याओं का हाथो हाथ निवारण मिलने से कार्यक्रम में पधारे लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने जेडीए की इस जनहितेशी पहल पर संतोष व्यक्त किया।
जेडीए द्वारा ‘संवाद’ कार्यक्रम के ऐसे सत्र प्रत्येक माह आयोजित किए जाएंगे, जिससे शहरी विकास कार्यों में आमजन की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
इस कार्यक्रम में जेडीए सचिव निशांत जैन, अतिरिक्त आयुक्त भागचंद बधाल सहित सभी जोन के उपायुक्त एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement