Jayalalithaa Lived Her Life With Indomitable Courage: Sonia Gandhi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयललिता में था अदम्य साहस:सोनिया

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 5:01 PM (IST)
जयललिता में था अदम्य साहस:सोनिया
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अदम्य साहस के साथ जीवन जिया है। सोनिया ने जारी बयान में कहा, मैं जे.जयललिता के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। एआईएडीएमके की नेता और तमिलनाडु के रूप में वह लोगों से जुड़ी हुई थीं और उन्होंने गरीबों के जीवन में सुधार के लिए कई नीतियां बनाईं। सोनिया गांधी ने कहा, कांग्रेस पार्टी, मेरा परिवार और मैं स्वयं तमिलनाडु के लोगों और एआईएडीएमके में उनके समर्थकों के दुख और पीड़ा को साझा करते हैं। गौरतलब है कि जयललिता का सोमवार रात अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। # खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement