Jammu kashmir faces earthquake-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में आए 4 बार भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले

khaskhabar.com: मंगलवार, 31 दिसम्बर 2019 08:57 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर में आए 4 बार भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सोमवार रात को भूकंप के चार झटके महसूस किए गए हैं। इनकी तीव्रता 4.7 से 5.5 तक की रही है। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, कश्मीर में भूकंप का 4.7 तीव्रता का पहला झटका रात 10 बजकर 42 मिनट पर महसूस किया गया, इसके छह मिनट बाद 5.5 तीव्रता वाला दूसरा झटका आया। इसके बाद, रात 10 बजकर 58 मिनट पर 4.6 तीव्रता का तीसरा झटका महसूस किया गया और फिर रात 11 बजकर 20 मिनट पर भूकंप का चौथा झटका आ गया, इसकी तीव्रता 5.4 थी। भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement