jammu kashmir crackdown on-separatist leaders ahead of burhan wani death anniversary plan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुरहान की बरसी पर हंगामे की आशंका : अलगाववादी नेता नजरबंद

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 जुलाई 2017 2:32 PM (IST)
बुरहान की बरसी पर हंगामे की आशंका : अलगाववादी नेता नजरबंद
नई दिल्ली। हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर हंगामे की आशंका को देखते हुए अलगाववादी हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारुख और सैयद अली शाह गिलानी को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। दूसरी ओर यासीन मलिक और गई स्थानीय नताओं को गिरफ्तार किया गया है। बुरहान वानी की बरसी पर कश्मीर के आईजीपी मुनीर खान ने कहा कि अलगाववादी नेताओं की ओर से हंगामे की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि इंटरनेट ब्लॉक करने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। बुरहान वानी की बरसी पर में भी हालात बिगडऩे की आशंका है। इसके मद्देनजर वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही राज्य सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों में 6 जुलाई से 10 दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर घाटी में हिंसा लगातार बढ़ी है। पुलवामा, कुलगाम, शोपियां और अनंतनाग जिले बुरी तरह हिंसा की चपेट में हैं। अशांति के बीच इन इलाकों में पिछले पांच महीनों में 76 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वहीं करीब 80 युवक आतंकियों के साथ जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement