Jammu Kashmir : three terrorists kill in Shopian encounter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू एवं कश्मीर : शोपियां में 3 आतंकी ढेर, अभी तक शव बरामद नहीं

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 जनवरी 2019 1:04 PM (IST)
जम्मू एवं 
कश्मीर : शोपियां में 3 आतंकी ढेर, अभी तक शव बरामद नहीं
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। हेफ शेरमल गांव के बागों में दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए इलाके को सील कर दिया गया है। घेराबंदी में हिजबुल मुजाहिद्दीन के कुछ शीर्ष कमांडर्स समेत कम से कम पांच से छह आतंकवादियों के फंसे होने की खबर है।
सूत्रों ने बताया कि इस आतंकवाद रोधी अभियान में शामिल राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और राज्य पुलिस के विशेष अभियान बल (एसओजी) को अभी तक मृतकों के शव नहीं मिले हैं क्योंकि गोलीबारी अब भी जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement