Jammu and Kashmir: Visuals from upper reaches of Doda as the region received snowfall-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर में भारी हिमपात के बाद उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड

khaskhabar.com: रविवार, 22 दिसम्बर 2019 08:31 AM (IST)
कश्मीर में भारी हिमपात के बाद उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड
नई दिल्ली। कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत जबरदस्त सर्दी की चपेट में है। कश्मीर में हुए भारी हिमपात के साथ शुक्रवार को कड़ाके की सर्दी में वहां चलने वाला 40 दिवसीय ‘चिल्लई कलां’ शुरू हो गया। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोहरा छाया रहा और आसमान में बादल छाने के कारण धूप नजर नहीं आई। ठंडी हवाओं के कारण हवा भी प्रदूषित हो गई। शाम 4 बजे संपूर्ण वायु गुणवत्ता सूचकांक 418 तक पहुंच गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली में रविवार को भी ठंड बनी रही। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हुई और कई स्थानों पर बारिश भी हुई। राज्य में सबसे अधिक सर्द स्थान केलांग रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री नीचे रहा। पर्यटक स्थल मनाली, कुफरी और डलजौजी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि प्रदेश के बिलासपुर में सबसे अधिक 21 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement