Jammu and Kashmir Two soldiers injured in ongoing encounter in Anantnag-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में मुठभेड़ जारी, दो जवान शहीद और 3 घायल...

khaskhabar.com: शनिवार, 10 अगस्त 2024 8:48 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में मुठभेड़ जारी, दो जवान शहीद और 3 घायल...
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में शनिवार को दो जवान शहीद हो गए । वहीं 3 जवान आतंकियों की गोलीबारी में घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है और आतंकवादियों के भागने के रास्तों को सील कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अनंतनाग जिले के कोकरनाग के अहलान इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों की एक टीम ने एक विशेष इनपुट पर अहलान में घेराबंदी व तलाशी अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई।
अधिकारी ने बताया कि इलाके में अभी भी गोलीबारी जारी है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए सुरक्षा बल आतंकवादियों, उनके समर्थकों और उन्हें पनाह देने वालों को निशाना बना रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement