Jammu and Kashmir: Security forces launch search operation in Shopians 13 villages-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

J&K: आतंकियों की खोज के लिए शोपियां के 13 गांवों में सेना का सर्च ऑपरेशन

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 नवम्बर 2017 2:00 PM (IST)
J&K: आतंकियों की खोज के लिए शोपियां के 13 गांवों में सेना का सर्च ऑपरेशन
नई दिल्ली। सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के 13 गांवों में यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। दरअसल सुरक्षाबलों को सूचना मिली है कि शोपियां जिले के इन गांवों में आतंकवादी छिपे हुए है। यह सूचना पाकर सेना ने गुरुवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ज्ञातव्य है कि इससे पहले अक्टूबर और मई में भी सुरक्षा बलों ने शोपियां और पुलवामा के गांवों में सर्च ऑपरेशन किया था। ज्ञातव्य है कि सुरक्षा बलों ने घाटी में आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन ऑल आउट चला रखा है। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने पिछले 6 महीने में 80 आतंकियों को मार गिराया है। वहीं विक्टर फोर्स के जीओसी बीएस राजू ने बताया था कि घाटी में इस समय 115 आतंकवादी सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement