Jammu and Kashmir: security-fire between militants stopped-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू एवं कश्मीर : सुरक्षाबलों-आतंकवादियों के बीच गोलीबारी थमी

khaskhabar.com: बुधवार, 06 जून 2018 09:29 AM (IST)
जम्मू एवं कश्मीर : सुरक्षाबलों-आतंकवादियों के बीच गोलीबारी थमी
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा सैन्य शिविर पर किए गए हमले के बाद बुधवार को गोलीबारी थम गई। पुलिस ने पुष्टि की है कि बांदीपोरा जिले के हाजिन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी रूक गई है। यहीं पर आतंकवादियों ने राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर हमला किया था। पुलिस ने शिविर में आत्मघाती हमले की अफवाहों को खारिज किया है। पुलिस ने कहा, ‘‘आतंकवादियों ने शिविर पर ग्रेनेड फेंके और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया, जिसका सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी से जवाब दिया। हालांकि, हमले के दौरान किसी तरह के हताहत होने की खबर नहीं है। तलाशी के लिए क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement