Advertisement
जम्मू-कश्मीर : बांदीपोरा जिले में बच्ची से दुष्कर्म, घाटी में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन

उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सदस्य भी पीड़ित के प्रति एकजुटता की भावना दिखाते हुए अदालतों से दूर रहे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती व अलगाववादी नेताओं के साथ-साथ कई सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक समूहों ने भी घटना के प्रति अपना रोष जताया है।
पुलिस ने सोमवार को एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया जिसने दुष्कर्म के आरोपी ताहिर अहमद मीर के लिए अवयस्क प्रमाणपत्र जारी किया था। ताहिर को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने कहा कि मीर के पिता ने बयान दिया है कि उसका बेटा 20 साल का है।
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि मामले की त्वरित जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


