Jammu and Kashmir Police File FIR against BSF jawan for killing youth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर: बटमालू गोलीबारी मामले में BSF जवान के खिलाफ FIR दर्ज

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 08:07 AM (IST)
कश्मीर: बटमालू गोलीबारी मामले में BSF जवान के खिलाफ FIR दर्ज
श्रीनगर। श्रीनगर के बटमालू क्षेत्र में बीएसएफ जवानों से की ओर से की गई फायरिंग के मामले में बीएसएफ जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गौरतलब है कि इस गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस घटना के लिए जिम्मेदार बीएसएफ जवान के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं बीएसएफ की ओर से भी मामला दर्ज कराया गया है। गौरतलब है कि शनिवार को बीएसएफ के जवानों ने बटमालू क्षेत्र में पत्थरबाजों के एक समूह पर कथित तौर पर गोली चलाई थी। इस घटना में बारामूला जिले के एक शख्स सज्जाद हुसैन शेख की मौत हो गई। युवक की मौत से इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है। रविवार को बटमालू क्षेत्र के निवासियों ने लाल चौक, बटामालू और पुलवामा के व्यावसायिक केंद्रों में सभी दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए थे। साथ ही सार्वजनिक परिवहन सडकों को भी बंद कर दिया गया था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement