Jammu and Kashmir: Encounter between security forces and terrorists in Kupwara, one terrorist killed, one soldier martyred-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,एक आतंकी ढ़ेर,एक जवान शहीद

khaskhabar.com: शनिवार, 27 जुलाई 2024 10:36 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,एक आतंकी ढ़ेर,एक जवान शहीद
श्रीनगर । उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के त्रेहगाम सेक्टर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। दोनों और से फायरिंग जारी है।नियंत्रण रेखा पर मच्छल सेक्टर के कामकारी में एक अग्रिम चौकी पर अज्ञात कर्मियों के साथ गोलीबारी हुई है। एक पाकिस्तानी व्यक्ति मारा गया है जबकि हमारे दो सैनिक घायल हुए हैं। ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ में एक मेजर रैंक के अधिकारी सहित भारतीय सेना के पांच जवान घायल हुए। सभी पांच सैनिकों को स्थान से हटा लिया गया। घायल सैनिकों में से एक की मौत चोटों के कारण हो गई है पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। जब आतंकियों ने खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देखा तो उन्होंने उनपर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू की।
हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ें हुई हैं, जिनमें कई आतंकवादी मारे गए हैं।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बीते बुधवार (24 जुलाई) को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए सैनिक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। जवान की पहचान 28 राष्ट्रीय राइफल्स के दिलावर सिंह के रूप में हुई थी।
दिलावर सिंह जिले के कोवुत त्रुमखान जंगलों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement