Advertisement
जम्मू-कश्मीर चुनाव - किश्तवाड़ जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग, श्रीनगर में सबसे कम

विधानसभा क्षेत्रों की बात की जाए तो तीनों चरणों को मिलाकर पांच ऐसी सीटें रही, जहां 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। पहले चरण में इंदरवाल में 82.16 प्रतिशत और पद्देर-नागसेनी में 80.67 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण में श्री माता वैष्णो देवी सीट पर 80.45 प्रतिशत वोट डाले गये। तीसरे चरण में मार्ह (एससी) विधानसभा सीट पर 81.47 फीसदी और छम्ब सीट पर 80.34 फीसदी मतदान हुआ।
चुनाव आयोग के अनुसार, 18 सितंबर को 24 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण में 61.38 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण में 25 सितंबर को 57.31 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चरण में 26 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए। अंतिम चरण में 1 अक्टूबर को 69.65 फीसदी मतदान हुआ। इसमें 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


