Jammu and Kashmir: Army foils infiltration attempt in Kupwara, one soldier martyred-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक जवान शहीद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 जुलाई 2022 12:44 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक जवान शहीद
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। जिसमें एक जवान शहीद हो गया। सूत्रों ने कहा कि सेना के जवानों ने शुक्रवार सुबह कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के तंगधार सेक्टर में एक संदिग्ध गतिविधि देखी। सूत्रों ने बताया, "जब घुसपैठ करने वाले आतंकियों को चुनौती दी गई, तो उन्होंने सैनिकों पर गोलियां चला दी। जवाबी कार्रवाई में सेना ने भी गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।" सूत्रों ने कहा, "इस ऑपरेशन में सेना का एक जवान शहीद हो गया। इलाके में तलाशी जारी है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement