Jammu and Kashmir : Major terror attack averted ahead of Republic Day, 5 Jaish operatives arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

J&K : जैश ए मोहम्मद के 5 आतंकी गिरफ्तार, रच रहे थे गणतंत्र दिवस पर हमले की साजिश

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 जनवरी 2020 5:56 PM (IST)
J&K : जैश ए मोहम्मद के 5 आतंकी गिरफ्तार, रच रहे थे गणतंत्र दिवस पर हमले की साजिश
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आतंकी एजाज अहमद शेख, उमर हमीद शेख, इम्तियाज अहमद चिकला, साहिल फारूकी गोजरी और नसीर अहमद मीर 26 जनवरी को बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आतंकी श्रीनगर के हजरतबल इलाके से गिरफ्तार किए गए। इनके पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया है। आतंकी फिदायीन या आईईडी हमले की साजिश रच रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे घाटी में जैश के लिए काम कर रहे थे। इन आतंकियों के दो ग्रेनेड अटैक की घटनाओं में भी शामिल होने की बात सामने आई है। श्रीनगर में सीआरपीएफ के जत्थे पर 8 जनवरी को आतंकी हमला हुआ था। हजरत बल के पास आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement