jalandhar news : Preparations for municipal elections are completed, EVMs given to polling parties-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर निगम चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान दलों को सौंपी ईवीएम

khaskhabar.com: शनिवार, 16 दिसम्बर 2017 5:47 PM (IST)
नगर निगम चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान दलों को सौंपी ईवीएम
जालंधर। नगर निगम के 17 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। शनिवार को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने स्टाफ को सामान वितरित कर उनकी ड्यूटी लगाई। जिलाधीश वीरेंद्र कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा के निर्देशों पर एसीपी दलवीर सिंह बुट्टर की देख-रेख में ईवीएम मशीनें व अन्य सामान स्टाफ को दिया गया। इस दौरान स्टाफ को शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के संबंध में निर्देश भी दिए गए। वहीं अधिकारियों ने सारी स्थिति का भी जायजा लिया। उधर, हंसराज स्टेडियम में वार्ड नंबर 21 से 31 तक स्टाफ को ईवीएम मशीनें दी गईं। गौरतलब है कि पंजाब नगर निगम-2017 के चुनावों के लिए नगर निगम जालंधर और जिले की म्यूनिसिपल कमेटियों भोगपुर व गोराया के साथ-साथ नगर पंचायत शाहकोट और बिलगां में रविवार को चुनाव होंगे। इसके अंतर्गत लगभग 6 लाख मतदाता 453 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement