Jaishankar conversation with Chinese Foreign Minister after a gap of months-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महीनों के अंतराल के बाद चीनी विदेशमंत्री के साथ जयशंकर की हुई बातचीत ...

khaskhabar.com: रविवार, 18 फ़रवरी 2024 11:24 AM (IST)
महीनों के अंतराल के बाद चीनी विदेशमंत्री के साथ जयशंकर की हुई बातचीत ...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से इतर एक संक्षिप्त बातचीत की है। यह बातचीत शनिवार को तब हुई, जब जयशंकर एक पैनल चर्चा के लिए मंच पर जा रहे थे और वांग मंच से नीचे आ रहे थे। दोनों देशों के बीच कई महीनों तक कोई संवाद न होने के बाद अचानक यह बातचीत हुई है। पिछली बार दोनों नेता जुलाई 2023 में आसियान बैठक से इतर इंडोनेशिया में मिले थे। सुरक्षा सम्मेलन, वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर एक वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को म्यूनिख में शुरू हुआ। जयशंकर पहले ही सम्मेलन से इतर ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड कैमरन और पेरू के विदेश मंत्री जेवियर गोंजालेज-ओलेचिया से मुलाकात कर चुके हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement