jaipur news : storm and rain in jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में आंधी को बारिश ने धोया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 जून 2018 4:17 PM (IST)
जयपुर में आंधी को बारिश ने धोया
जयपुर। कई दिनों से तप रही गुलाबी नगरी की धरती को शुक्रवार दोपहर बाद ठंडक मिली। दोपहर में अचानक तेज आंधी चलने लगी। बाद में बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने से अजमेरी गेट सहित कई जगह पेड़ भी टूट गए और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि लोगों को गर्मी से राहत मिली। आंधी के बाद तापमान में मामूली गिरावट आई। आपको बता दें कि 30 मई को जयपुर में बारिश आई थी। उसके बाद से गर्मी और तपन बढ़ गई। गर्मी में कूलर-पंखों तक ने जवाब दे दिया। दिन में सड़कें सूनी नजर आने लगीं। मूक पशू और लोग गर्मी से बेहाल हो रहे थे। कुछ देर बाद अचानक बारिश शुरू हो गई और लोगों को धूल भरी आंधी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों प्रदेश के कई इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर चल रहा है। अगले 24 घंटों में भी हल्की बरसात हो सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement