jaipur news : Driving license fee will be deposited online from Tuesday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंगलवार से ऑनलाइन ही जमा होगा ड्राइविंग लाइसेंस शुल्क

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 दिसम्बर 2017 8:53 PM (IST)
मंगलवार से ऑनलाइन ही जमा होगा ड्राइविंग लाइसेंस शुल्क
जयपुर। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जयपुर के अधीन विद्याधर नगर, जगतपुरा एवं झालाना स्थित तीनों कार्यालयों में 26 दिसम्बर से लाइसेंस फीस केवल ऑनलाइन ही जमा होगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जयपुर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार से एक सप्ताह के लिए प्रायोगिक तौर पर लर्निंग लाइसेंस, स्थायी लाइसेंस अथवा डुप्लीकेट लाइसेंस सहित ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सभी प्रकार के शुल्क अब केवल ऑनलाइन ही जमा किए जा सकेंगे। अभी तक शुल्क दोनों प्रकार से जमा किया जा रहा था, लेकिन अब प्रयोग के रूप में तीनों कार्यालयों में केवल ऑनलाइन शुल्क जमा किए जाने की व्यवस्था रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement