jaipur news : Camps of different categories in 5 wards on Friday -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विभिन्न श्रेणियों में पंजीकरण के लिए शुक्रवार को 5 वार्डों में लगेंगे शिविर

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 नवम्बर 2017 10:35 PM (IST)
विभिन्न श्रेणियों में पंजीकरण के लिए शुक्रवार को 5 वार्डों में लगेंगे शिविर
जयपुर। जिला प्रशासन की ओर से जयपुर नगर निगम क्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत वृद्धावस्था, विधवा तथा विशेष योग्यजन पेंशनधारी, श्रम विभाग के पंजीकृत निर्माण श्रमिक, अनाथालय, वृद्धाश्रम एवं कुष्ठआश्रम में पंजीकृत व्यक्तियों, गैर सफाईकर्मियों तथा कुलियों जैसी श्रेणियों के व्यक्तियों के नाम जोड़ने के लिए शुक्रवार को नगर निगम के 5 वार्डों में शिविर लगेंगे। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि 17 नवम्बर को विद्याधर नगर जोन में वार्ड 23 के लिए पार्षद कार्यालय एवं वार्ड 9 के लिए सेक्टर 8 सामुदायिक केन्द्र जेडीए, विद्याधर नगर एवं सांगानेर जोन में वार्ड 39 के लिए नगर निगम स्टेडियम, सांगानेर में शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार हवामहल जोन पूर्व में वार्ड 67 के लिए सामुदायिक केन्द्र, ऋषि गालव नगर, पुलिस स्टेशन के पास शिविर लगेगा। मानसरोवर जोन के वार्ड सं. 33 के लिए हाजरीगाह पुराना पंचायत घर भांकरोटा में शिविर लगेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement