jaipur news : BLO suspended in assembly area Kishanpole jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा क्षेत्र किशनपोल में बीएलओ निलंबित

khaskhabar.com: बुधवार, 22 नवम्बर 2017 9:35 PM (IST)
विधानसभा क्षेत्र किशनपोल में बीएलओ निलंबित
जयपुर। विधानसभा क्षेत्र किशनपोल के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी ने किशनपोल भाग संख्या 11 में नियुक्त बीएलओ को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर निलंबित करने के आदेश दिए हैं। किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी ने बताया कि नगर निगम जोन हवामहल (पूर्व) कार्यालय में नियुक्त कनिष्ठ लिपिक, राजवीर सिंह खोरवाल (बीएलओ) को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत घर-घर सर्वे व भ्रमण कर 18-19 आयु वर्ग के अपंजीकृत मतदाताओं के आवेदन प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन खोरवाल ने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करते हुए कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरती। इस कारण उन्हें निलम्बित किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement