Jaipur Foot Association, now engaged in developing artificial hands-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब कृत्रिम हाथ विकसित करने में जुटा जयपुर फुट संगठन

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 मई 2018 8:55 PM (IST)
अब कृत्रिम हाथ विकसित करने में जुटा जयपुर फुट संगठन
न्यूयार्क। दुनिया भर में 17 लाख लोगों को कृत्रिम पांव से चलने की क्षमता मुहैया कराने के बाद अब प्रसिद्ध जयपुर फुट संगठन एक किफायती कृत्रिम हाथ विकसित करने की कोशिश में जुटा है। संस्था के संस्थापक डी. आर. मेहता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने यहां मंगलवार को कहा कि संगठन की अमेरिकी सहयोगी जयपुर फुट यूएसए (जेएफयू) अमेरिकी विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर कृत्रिम हाथ विकसित कर रही है। वह भारतीय वाणिज्य दूतावास में जेएफयू द्वारा आयोजित एक पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे जिसमें उसके प्रयासों में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। इंडियल कौंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे व भाजपा सांसद ने कहा कि जयपुर फुट ऑर्गेनाइजेशन ' सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध करा रहा है। यह मानवता की सेवा में लगा हुआ है। महावाणिज्य दूत संदीप चक्रवर्ती ने कहा कि जयपुर फुट भारत के अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में उभरा है और देश का नाम रोशन कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement