Advertisement
जयपुर विकास प्राधिकरण ने करीब 500 वर्गगज सरकारी भूमि को करवाया कब्जा-अतिक्रमण मुक्त

धारा 34 (के) जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर आज दिनांकः 10.02.2024 को उक्त अवैध 4 मंजिला बिल्डिंग के प्रवेष द्वारों, सीढ़ियों इत्यादि को इंजीनियरिंग शाखा की मदद से ईटों की दीवारो से चिनवाकर गेटो पर ताले सील चपडी लगाकर नियमानुसार पुख्ता सिलिंग की कार्यवाही की गई । जविप्रा द्वारा सिलिंग में हुये व्यय-खर्च की नियमानुसार संबंधित से वसूली की जायेगी।
उक्त कार्यवाही उप नियन्त्रक प्रवर्तन-01, प्रवर्तन अधिकारी जोन-05, 08, तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
जोन-01 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित जेडीए गोलक्लब में करीब 500 वर्गगज सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से टीनशेडनुमा निर्माण इत्यादि किये गये कब्जें-अतिक्रमणों को आज जोन-01 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जविप्रा स्वामित्व की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जें-अतिक्रमण करने के संबंध में संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही बाबत् उक्त सरकारी भूमि को संरक्षित व सदुपयोंग करने के संबंध में उपायुक्त जोन-01 को पत्र लिखा गया हैं।
उक्त कार्यवाही उप नियन्त्रक प्रवर्तन-02, प्रवर्तन अधिकारी जोन-01, 10ए, 12, पीआरएन (साउथ) तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की नि शादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


