Advertisement
जयपुर: पैरामेडिकल परीक्षा केंद्र पर नकल का भंडाफोड़, 45 छात्रों को पास कराने का 5.50 लाख में हुआ था सौदा; 2 कॉलेज संचालक सहित 4 गिरफ्तार

5.50 लाख रुपये का सौदा: सभी 45 छात्रों को पास कराने के एवज में कुल 5.50 लाख रुपये की मोटी रकम तय की गई थी।
पसंदीदा इनविजिलेटर (वीक्षक) का प्लान: साजिश के तहत इन सभी 45 छात्रों को परीक्षा केंद्र के एक ही कमरे में बैठाया जाना था। परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर अपनी पसंद के इनविजिलेटर को लगाकर छात्रों को सीधे पेपर हल करवाया जाना था। इसके लिए एडवांस के तौर पर 3.27 लाख रुपये पहले ही कॉलेज के संस्थापक तक पहुंचा दिए गए थे।
पुलिस कंट्रोल रूम को 27 जून को इस धांधली की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद एक्टिव हुई डीएसटी टीम ने प्रताप नगर इलाके से दो आरोपियों को दबोचा।
हिसाब-किताब की डायरियां बरामद: पुलिस को आरोपियों के बैग से दो डायरियां मिलीं, जिनमें नकल करने वाले सभी छात्रों के नाम और उनसे वसूली गई रकम का पूरा लेखा-जोखा दर्ज था।
एडमिट कार्ड की पीडीएफ लीक: जब आरोपियों के मोबाइल फोन की वॉट्सऐप चैट खंगाली गई, तो उसमें 'शंकर बाजिया सर' नाम के कॉन्टैक्ट से सभी छात्रों के एडमिट कार्ड की पीडीएफ फाइलें शेयर की गई थीं, जिससे परीक्षा केंद्र के साथ मिलीभगत की पूरी पुष्टि हो गई।
पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस नकल गिरोह में शामिल दोनों कॉलेजों के निम्नलिखित 4 पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है-रामकृष्ण मंडीवाल - संचालक, प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज (जयपुर परीक्षा केंद्र). देव कृष्ण मंडीवाल - संस्थापक/भतीजे, प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज (जयपुर). कृष्ण कुमार सैनी - एचओडी (HOD), एस. करण कॉलेज, मुकुंदगढ़ (झुंझुनूं). शंकर लाल जाट (27) - लेक्चरर, एस. करण कॉलेज, मुकुंदगढ़ (झुंझुनूं).
छात्रों के हंगामे के बाद केंद्र की परीक्षा रद्द
नकल के इस खेल की भनक जैसे ही परीक्षा केंद्र पर मौजूद अन्य आम छात्रों को लगी, उनका गुस्सा फूट पड़ा। नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर के बाहर इकट्ठा होकर जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित छात्रों ने परीक्षा को तुरंत रद्द करने की मांग करते हुए केंद्र के बाहर रखी कुर्सियां तोड़ डालीं और प्रश्नपत्र फाड़ दिए।
मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने काफी मशक्कत के बाद छात्रों को शांत कराया। इसके बाद राजस्थान पैरामेडिकल काउंसिल ने अव्यवस्था और गड़बड़ी के चलते प्रभा देवी मेमोरियल पीजी कॉलेज केंद्र की परीक्षाओं को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि इस गिरोह में विभाग या काउंसिल का कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


