टोंक। दिगम्बर जैन समाज के महापर्व राज पर्युषण पर्व अमीरगंज जैन नसियॉ मे आचार्य विशद सागर महाराज व संघस्थ विशाल सागर महाराज के ससंघ सानिध्य मे मंगलवार से अनेक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ पर्युषण पर्व शुरू हुआ । पहले ही दिन काफ ी संख्या मे श्रद्धालुओ की भीड़ उमडी।
समाज के मीडिया प्रकोष्ठ मंत्री पवन कंटान व संयुक्त मंत्री कमल सर्राफ ने बताया कि पर्युषण पर्व के पावन मौके पर प्रात:काल अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियन पूजा, दसलक्षण पूजा, उत्तम क्षमा धर्म की पूजा, श्रावको द्वारा की गई । इस मौके पर बांसवाडा से आए संगीतकार राजेश एण्ड पार्टी की मधुर ध्वनि पर इन्द्र-इन्द्राणियो ने अघ्र्य समर्पित किए। समाज व चतुर्मास समिति के मंत्री राजेश सर्राफ व धर्मेन्द्र पांसरोटिया ने बताया कि शाम को प्रतिदिन संगीतमय आरती जो प्रतिदिन सांयकाल को जिनेन्द्र देव की आरती इन्द्रो द्वारा हाथी पर बैण्ड बाजो, शोभा यात्रा के साथ भव्य समवशरण मे आएगी जहां पर भक्तिमय आरती, गुरू भक्ति, शास्त्र स्वाध्याय प्रशनमंच व मंगलवार को श्री फल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे 2.5 फीट का श्री फल प्रतियोगी द्वारा सजाया गया।