jaadu ki jhappi kolkata hospitals mandatory course-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोलकाता में डॉक्टर देंगे ‘जादू की झप्पी’

khaskhabar.com: रविवार, 18 सितम्बर 2016 8:00 PM (IST)
कोलकाता में डॉक्टर देंगे ‘जादू की झप्पी’
कोलकाता। आपको फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में रोगियों पर जादू-सा असर करती मुन्ना भाई की ‘जादू की झप्पी’ तो याद होगी ही। कोलकाता के एक चिकित्सक द्वारा तैयार किया गए संचार कौशल का एक ऐसा ही अनूठा पाठ्यक्रम चिकित्सक को संवेदनशील होना सिखाता है, तो साथ ही यह मरीज और चिकित्सक के बीच की दूरी मिटाने का काम भी करता है। सरकारी मेडिकल कॉलेज ‘इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च’ (आईपीजीएमइआर) में एमबीबीएस पास करने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए सर्जिकल ऑन्कोलोजिस्ट और बे्रस्ट एवं एंडोक्रीन सर्जन दीप्तेंद्र कुमार सरकार द्वारा शुरू किया गया संचार कौशल पाठ्यक्रम करना जरूरी है। आईपीजीएमइआर में ब्रेस्ट सर्विसिज एवं रिसर्च यूनिट के प्रमुख सरकार ने आईएएनएस को बताया, ‘‘फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ का सार एक चिकित्सक द्वारा उसकी ‘जादू की झप्पी’ के जरिए मरीज के अंतरमन तक पहुंचने पर आधारित था। पश्चिमी दुनिया ने हर मेडिकल स्नातक के लिए संचार कौशल का पाठ्यक्रम जरूरी कर दिया है और उन्हें दुनिया में कोई भी डिग्री लेने के लिए उस पाठ्यक्रम में पास होना अनिवार्य है।’’

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement