भाटिया ने कहा, पिछले
साल जून में हमने म्यांमार में एक सर्जिकल स्ट्राइक किया था लेकिन यह
स्ट्राइक खास है। हमने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर मात दी। चाहे कूटनीति हो,
राजनीति हो या सैन्य माध्यम से। हमने स्ट्रैटेजी के तहत यह स्ट्राइक की।
सेना ने तीन किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकियों को मारा। सेना ने लक्ष्य पर
बेहतरीन हमला किया। ये आतंकियों के लॉन्च पैड थे। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद
आतंकियों में एक खौफ का माहौल बना है। लॉन्च पैड के द्वारा आतंकी भारत में
घुसपैठ की कोशिश करने वाले थे।’
पूर्व डीजीएमओ ने कहा, ‘यह शानदार
ऑपरेशन था। सर्जिकल स्ट्राइक से पहले बहुत सारी जानकारियां जुटाई गई थीं और
इसका फैसला सर्वोच्च स्तर पर किया गया। अगर स्ट्राइक असफल होती तो देश को
शर्मिंदगी झेलनी पड़ती। हमारे समय में दूसरे तरह के ऑपरेशन किए जाते थे, वे
सर्जिकल स्ट्राइक नहीं थीं। हम आतंकियों की घुसपैठ रोकने या फिर सीमा पर
सीजफायर का जवाब देते थे। हमारे समय में लोकल स्तर पर ऑपरेशन किया गया था।’
भाटिया ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ परोक्ष लड़ाई छेड़ रखी है।
उसको इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। भाटिया के मुताबिक, पाकिस्तान आतंकवादी
राष्ट्र है।