Advertisement
दिल्ली की झांकी को गृह मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिलना गलत : संदीप दीक्षित

उन्होंने आगे कहा, “अगर केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने के बाद भी निर्धारित शर्तों का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें फिर से जेल भेजा जा सकता है। इससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है और यह दिल्ली के विकास में बाधा डाल सकता है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, लेकिन जिस तरह से पिछले कुछ सालों में दिल्ली में हालत बिगड़ी हैं, खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रदूषण के मोर्चे पर, अरविंद केजरीवाल के लिए दिल्ली की जनता का समर्थन जुटाना मुश्किल हो सकता है।”
उन्होंने रोहिंग्या मुद्दे को लेकर कहा, “दिल्ली में बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों का मुद्दा भी उठ रहा है। यह मुद्दा भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच एक रणनीतिक विवाद बन चुका है। सवाल यह है कि ये प्रवासी दिल्ली में कैसे आ रहे हैं। दोनों दलों को समाधान ढूंढना चाहिए। दिल्ली सरकार के पास पर्याप्त अधिकारियों का नेटवर्क है, जो इन मुद्दों पर कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।”
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


