It is very important for India to support Bhutan : Bhutan PM Shring-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत का भूटान को सहयोग देना काफी महत्वपूर्ण: भूटान PM शेरिंग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 दिसम्बर 2018 7:22 PM (IST)
भारत का भूटान को सहयोग देना काफी महत्वपूर्ण: भूटान PM शेरिंग
नई दिल्ली। भारत और भूटान ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग के बीच बैठक के दौरान भूटान में पनबिजली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मोदी ने बैठक के बाद शेरिंग के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पनबिजली परियोजनाओं का विकास भारत की ओर से भूटान को सहयोग देने के इतिहास में काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज हमने इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में सभी संबंधित परियोजनाओं को मुहैया कराए जा रहे सहयोग की समीक्षा की। भारत, भूटान का अग्रणी विकास सहयोगी है। भारत और भूटान के बीच सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, व्यापार, अर्थव्यवस्था, पनबिजली, विकास सहयोग और जल संसाधन जैसे क्षेत्रों में कई संस्थानिक तंत्र हैं। नई दिल्ली ने भूटान में कुल 1,416 मेगावाट क्षमता के साथ तीन पनबिजली परियोजनाओं को शुरू किया है, जोकि संचालित है। करीब तीन-चौथाई ऊर्जा भारत को निर्यात की जाती है और बाकी का घरेलू खपत में इस्तेमाल किया जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान दोनों देशों के बीच सहयोग का नया क्षेत्र है, और दक्षिण एशियाई उपग्रहों का फायदा उठाने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) द्वारा भूटान में जल्द ही ग्राउंड स्टेशन स्थापित किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर भी प्रसन्नता जताई कि शेरिंग ने बताया है कि भूटान जल्द ही रुपे कार्ड लांच करने जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement