Advertisement
'विकसित भारत' के निर्माण के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना जरूरी : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ''नेताजी ने देश की स्वतंत्रता के लिए आजाद हिंद फौज बनाई। इसमें देश के हर क्षेत्र, हर वर्ग के वीर और वीरांगनाएं शामिल थीं। सभी की भावना एक थी, देश की आजादी। यही एकजुटता आज 'विकसित भारत' के लिए बहुत बड़ी सीख है, तब स्वराज के लिए हमें एक होना था, आज 'विकसित भारत' के लिए हमें एक रहना है। आज विश्व में हर तरफ भारत की प्रगति के लिए अनुकूल माहौल है। दुनिया भारत की ओर देख रही है कि कैसे हम इस 21वीं सदी को 'भारत की शताब्दी' बनाते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण कालखंड में हमें नेताजी सुभाष की प्रेरणा से भारत की एकजुटता पर बल देना है। हमें उन लोगों से भी सतर्क रहना है, जो देश को कमजोर करना चाहते हैं, जो देश की एकता को तोड़ना चाहते हैं। नेताजी सुभाष 'भारत की विरासत' पर बहुत गर्व करते थे। वे अक्सर भारत के समृद्ध लोकतांत्रिक इतिहास की चर्चा करते थे। आज भारत गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल रहा है। अपनी विरासत पर गर्व करते हुए विकास कर रहा है।''
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, ''मेरा सौभाग्य है कि आजाद हिंद सरकार के 75 वर्ष पूरे होने पर लाल किले पर तिरंगा फहराने का मौका मिला था। नेताजी की विरासत से प्रेरणा लेते हुए हमारी सरकार ने 2019 में दिल्ली के लाल किले में नेताजी सुभाष को समर्पित म्यूजियम का निर्माण किया। उसी साल 'सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार' शुरू किए गए। 2021 में सरकार ने निर्णय लिया कि नेताजी की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इंडिया गेट पर विशाल प्रतिमा लगाना, अंडमान के द्वीप का नाम नेताजी के नाम पर, गणतंत्र दिवस की परेड में आईएनए के जवानों को नमन करना सरकार की इसी भावना का प्रतीक है।''
उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्ष में सरकार ने यह भी दिखाया है कि तेज विकास से सामान्य जन का जीवन भी आसान होता है और सैन्य सामर्थ्य भी बढ़ता है। बीते दशक में 25 करोड़ भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। ये बहुत बड़ी सफलता है। आज गांव हो या शहर, हर तरफ आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है। साथ ही भारत की सेना की ताकत में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। आज विश्व मंच पर भारत की भूमिका बढ़ रही है, भारत की आवाज बुलंद हो रही है। वो दिन दूर नहीं, जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। हमें नेताजी सुभाष की प्रेरणा से 'एक लक्ष्य, एक ध्येय' विकसित भारत के लिए निरंतर काम करते रहना है। यही नेताजी को हमारी सच्ची कार्यांजलि होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


