Issued 80 sim cards on the same face, case registered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक ही चेहरे पर जारी कर दिये 80 सिमकार्ड, मामला दर्ज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 7:39 PM (IST)
एक ही चेहरे पर जारी कर दिये 80 सिमकार्ड, मामला दर्ज
भीलवाड़ा । मोबाईल कंपनी वोडाफोन आईडिया ने गंगापुर थाना क्षेत्र के दो मोबाईल शाॅप रिटेलर के खिलाफ एक ही चेहरे पर 80 मोबाईल सिमकार्ड जारी करने का मामला दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार वोडाफोन आइडिया ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि सिम रिटेलर गुडन टेलिकाॅम के मालिक मनीष उपाध्याय व लक्ष्मीलाल तथा केसरपुरा ग्राम के रिटेलर लक्ष्मी लाल बैरवा ने अलग-अलग केवाईसी वाले व्यक्तियों की फोटो की जगह एक ही व्यक्ति के फोटो लगाकर 80 के लगभग सिम कार्ड जारी कर बेच दियें। बाद में जब इसकी जानकारी कंपनी को लगी तो कंपनी ने सभी सिम बंद कर दी साथ ही रिटेलर के खिलाफ गंगापुर थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने दोनो के खिलाफ भादस की धारा 419 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement