ISRO To Launch 100th Satellite Today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इसरो ने अंतरिक्ष में लगाया ‘शतक’, एक साथ लॉन्च किए 31 उपग्रह

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 09:46 AM (IST)
इसरो ने अंतरिक्ष में लगाया ‘शतक’, एक साथ लॉन्च किए 31 उपग्रह
बेंगलुरु। चीन और पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाला भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का 100वां सेटेलाइट शुक्रवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च हो गया है। इसरो ने शुक्रवार सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर एक ध्रुवीय उपग्रह प्रमोचन वाहन (पीएसएलवी) में 31 उपग्रहों का एक साथ प्रक्षेपण किया। इसरो ने अपनी वेबसाइट पर लिखा था पीएसएलवी-सी 440 के चौथे चरण के प्रणोदक को भरने का काम चल रहा है। चौथे चरण के पीएसएलवी-सी-40 की ऊंचाई 44.4 मीटर और वजन 320 टन होगा। पीएसएलवी के साथ 1332 किलो वजनी 31 उपग्रह एकीकृत किए गए हैं ताकि उन्हें प्रेक्षपण के बाद पृथ्वी की ऊपरी कक्षा में तैनात किया जा सके। कुल 31 उपग्रहों में से तीन भारतीय हैं और 28 छह देशों से हैं: कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका। सैटेलाइट केंद्र निदेशक एम. अन्नादुरई ने कहा कि माइक्रोउपग्रह अंतरिक्ष में भारत का 100वां उपग्रह होगा। पृथ्वी अवलोकन के लिए 710 किलोग्राम का काटरेसेट-2 सीरीज मिशन का प्राथमिक उपग्रह है। इसके साथ सह यात्री उपग्रह भी है जिसमें 100 किलोग्राम का माइक्रो और 10 किलोग्राम का नैनो उपग्रह भी शामिल हैं। कुल 28 अंतर्राष्ट्रीय सह यात्री उपग्रहों में से 19 अमेरिका, पांच दक्षिण कोरिया और एक-एक कनाडा, फ्रांस, ब्रिटेन और फिनलैंड के हैं। चार महीने पहले 31 अगस्त 2017 इसी तरह का एक प्रक्षेपास्त्र पृथ्वी की निम्न कक्षा में देश के आठवें नेविगेशन उपग्रह को वितरित करने में असफल रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement