Israeli attacks have killed 606 people in Iran so far, over 5,300 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इजरायली हमलों से ईरान में अब तक 606 लोगों की मौत, 5,300 से अधिक घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जून 2025 10:51 PM (IST)
इजरायली हमलों से ईरान में अब तक 606 लोगों की मौत, 5,300 से अधिक घायल
तेहरान। ईरान के स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद-रेजा जफरगांदी ने मंगलवार को बताया कि पिछले 12 दिनों में इजरायल के हवाई हमलों में अब तक 606 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5,332 लोग घायल हुए हैं। मंत्री जफरगांदी ने बताया कि पिछले 24 घंटे अब तक के सबसे भयानक रहे, जिनमें 104 मौतें और 1,342 घायल दर्ज किए गए। यह सिलसिला 13 जून से शुरू हुए हवाई हमले के बाद से लगातार जारी है। इस बीच, इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी जानकारी दी है कि संघर्ष की शुरुआत से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,238 लोग घायल हुए हैं।
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात घोषणा की थी कि सीजफायर मंगलवार सुबह 04:00 से प्रभावी होगा। हालांकि, युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर उल्लंघन के आरोप लगाए और बदले की कार्रवाई की चेतावनी दी।
मंगलवार को वॉशिंगटन में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने ईरान और इजरायल दोनों की आलोचना की और कहा, “इन लोगों को शांत होना होगा, यह बहुत ज्यादा हो गया है। कल जो कुछ देखा, वह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया। जैसे ही हमने समझौता किया, इजरायल ने जबरदस्त बमबारी शुरू कर दी। मैंने ऐसा हमला पहले कभी नहीं देखा। मैं इससे खुश नहीं हूं। और, ईरान से भी नहीं।”
इसी बीच, सोमवार रात ईरान ने इराक और कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर छह मिसाइलें दागीं। ईरानी मीडिया के अनुसार, इस अभियान का नाम “विजय की उद्घोषणा” रखा गया।
हालांकि, अमेरिकी पैट्रियट डिफेंस सिस्टम ने अधिकतर मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया, जिससे बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement