ISI providing money to Jammu Kashmir separatists, Media reports-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घाटी में हिंसा भडक़ाने को पैसे दे रही ISI, अब्दुल बासित का भी लिंक

khaskhabar.com: शनिवार, 06 मई 2017 8:38 PM (IST)
घाटी में हिंसा भडक़ाने को पैसे दे रही ISI, अब्दुल बासित का भी लिंक
नई दिल्ली। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई अलगाववादी नेताओं को पैसे देकर कश्मीर घाटी में अशांति के माहौल को भडक़ाने में लगी हुई है। आईएसआई के इस मनी ट्रेल का लिंक हुर्रियत नेताओं, अलगाववादी नेता शब्बीर शाह और पाक हाई कमिश्नर अब्दुल बासित तक से है। यह खुलासा अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ ने अपनी पड़ताल में किया है। चैनल को अपनी पड़ताल के दौरान अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिससे पता चलता है कि आईएसआई की ओर से दिए जा रहे पैसे से लाभान्वित होने वालों में सबसे बड़ा नाम अलगाववादी नेता शब्बीर शाह का है। उन्हें आईएसआई के अहमद सागर के जरिए 70 लाख रुपये मिले। इसके अलावा, आईएसआई हुर्रियत को भी अपनी गतिविधियां जारी रखने के लिए पैसे दे रही है। शब्बीर को जो पैसे मिले, वो शोपियां, बारामुला, कुपवाड़ा, अनंतनाग, पुलवामा जैसे जिलों में हिंसा को भडक़ाने के लिए खर्च किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, रावलपिंडी में सेना मुख्यालय स्थित आईएसआई दफ्तर से अहमद सागर नाम के शख्स को 70 लाख रुपये दिए गए। सागर के शब्बीर शाह से रिश्ते हैं। सागर ने ये पैसे शब्बीर को दिए। पता चला है कि अलगाववादी नेता शब्बीर शाह इन पैसों का इस्तेमाल घाटी में हिंसा को भडक़ाने में खर्च कर रहा है। जांच से यह भी पता चलता है कि घाटी की हिंसा कोई आजादी की लड़ाई नहीं, बल्कि पाकिस्तान के पैसों से कश्मीर घाटी को अशांत बनाए रखने को प्रायोजित होने वाला कार्यक्रम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement