Advertisement
अपूरणीय क्षति : जसवंत सिंह के निधन पर PM मोदी, गृहमंत्री, रक्षामंत्री ने जताया शोक

गृहमंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर शोक जताया। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, देश के वरिष्ठ राजनेता एवं अटल जी की कैबिनेट में मंत्री रहे जसवंत सिंह का निधन दु:खद है और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सरकार व संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा से एक गहरी छाप छोड़ी है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। शांति।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्री सहित कई भूमिकाओं में देश सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा, जसवंत सिंह को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश की सेवा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


