Iraq: 2 Suicide attack in Baghdad kills 8 civilians-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बगदाद में 2 आत्मघाती बम हमले, 8 मरे

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 5:11 PM (IST)
बगदाद में 2 आत्मघाती बम हमले, 8 मरे
बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में मंगलवार को दो आत्मघाती बम विस्फोट हुए, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्र के अनुसार, एक विस्फोट पूर्वी बगदाद में हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस हमले में 10 लोग घायल हो गए। राजधानी बगदाद में हुए दूसरे आत्मघाती बम हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए।
(आईएएनएस/सिन्हुआ)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement