Invisible Wall, Rajnath will launch two pilot projects in Jammu Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घुसपैठ रोकेगी ये अदृश्य दीवार, जम्मू में राजनाथ करेंगे दो पायलट प्रोजेक्ट्स लॉन्च

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 10:29 AM (IST)
घुसपैठ रोकेगी ये अदृश्य दीवार, जम्मू में राजनाथ करेंगे दो पायलट प्रोजेक्ट्स लॉन्च
भारत में इंटिग्रेटेड बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम पर आधारित यह वर्चुअल फेंस अपनी तरह का पहला प्रयोग है। CIBMS को ऐसे इलाकों की सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है जहां फिजिकल सर्विलांस संभव नहीं है, वह चाहे जमीनी इलाके के कारण हो या नदी वाले बॉर्डर। अब तक घुसपैठिए सुरंग खोद कर भी भारत की सीमा में नहीं घुस सकेंगे। सुरंग, रेडार और सोनार सिस्टम्स के जरिए बॉर्डर पर नदी की सीमाओं को सुरक्षित किया जा सकेगा। कमांड और कंट्रोल सिस्टम कुछ इस तरह का होगा जो सभी सर्विलांस डिवाइसेज से डेटा को रियल टाइम में रिसीव करेगा। इसके बाद सुरक्षा बल फौरन कार्रवाई की स्थिति में आ जाएंगे। सुरक्षा का नया नेटवर्क - घुसपैठ की पिछली घटनाओं को देखते हुए दो इलाकों को चुना गया है। सोमवार से यहां सुरक्षा का नया नेटवर्क काम करना शुरू कर देगा। अधिकारी ने बताया कि इन्फ्रा-रेड और लेजर बेस्ड इंट्रूजन डिटेक्टर्स जमीन और नदी के आसपास के क्षेत्रों में एक अदृश्य दीवार का काम करेंगे जबकि सोनार सिस्टम नदी के रास्ते घुसपैठ की कोशिशों को पकड़ लेगा। ऐरोस्टेट टेक्नॉलजी आसमान में किसी भी हरकत पर नजर रखेगी। सुरंग के रास्ते घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए अंडरग्राउंड सेंसर्स लगातार निगरानी करेंगे। साभार-nbt

ये भी पढ़ें - आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement