Introduction session for newly admitted students held at IGNOU Study Center Tonk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इग्नू स्टडी सेंटर टोंक में नव प्रवेशितों का परिचय सत्र आयोजित

khaskhabar.com: रविवार, 18 मई 2025 8:34 PM (IST)
इग्नू स्टडी सेंटर टोंक में नव प्रवेशितों का परिचय सत्र आयोजित
टोंक। राजकीयमहाविद्यालय टोंक में संचालित इग्नू स्टडी सेंटर पर रविवार को नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए परिचयात्मक सत्र हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। सत्र के प्रारंभ में केंद्र समन्वयक चंद्रशेखर मीणा ने इग्नू द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को बैचलर कोर्स में नि:शुल्क प्रवेश दिया जाता है। बालिका दुरुस्त शिक्षा योजना के तहत सभी कोर्स में छात्राओं को सौ प्रतिशत छात्रवृत्ति मिलती है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कमलेश मीणा ने बताया कि जनवरी 2025 सत्र के असाइनमेंट अभी जारी नहीं हुए हैं। असाइनमेंट जारी होने के बाद ही प्रोजेक्ट और असाइनमेंट तैयार किए जाएंगे। उन्होंने इंडक्शन बैठक के माध्यम से सभी लर्नर को जरूरी जानकारी दी।
डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्ड केयर एजुकेशन के काउंसलर रामप्रसाद ने प्रोजेक्ट और असाइनमेंट से जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रम तीन सत्रों में चला। मंच संचालन असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर कृष्णगोपाल मीणा ने किया। इस दौरान कार्यवाहक प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
केंद्र समन्वयक चंद्रशेखर मीणा ने बताया कि इंडक्शन कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा और सवाईमाधोपुर से छात्र-छात्राएं शामिल हुए। उन्हें स्टडी मैटेरियल, असाइनमेंट, परीक्षा, प्रवेश और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement