Advertisement
अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

खुफिया जानकारी से यह पता चला कि धारा सिंह दिल्ली-एनसीआर में स्थानीय गिरोहों को अवैध हथियार और गोला-बारूद सप्लाई कर रहा था। स्पेशल सीपी ने कहा कि इस जानकारी के ऊपर काम किया गया।
9 जुलाई की सुबह सूत्रों से सूूूूचना मिली कि वह स्थानीय सदस्य को हथियार और गोला-बारूद देने के लिए धौला कुआं के पास रिंग रोड पर आएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा।
पूछताछ में पता चला कि वह मध्य प्रदेश में स्थानीय निर्माताओं से हथियार और गोला-बारूद खरीदता था और उसे दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, एमपी और महाराष्ट्र में विभिन्न गिरोहों को सप्लाई करता था।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


