international sikh conference in patna from thursday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार में अंतरराष्ट्रीय सिख सम्मेलन गुरू से

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 8:43 PM (IST)
बिहार में अंतरराष्ट्रीय सिख सम्मेलन गुरू से
पटना। पटना में पहला तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सिख सम्मेलन 22 सितंबर से शुरू होगा। भारत और दुनियाभर से आए सिख समुदाय के करीब 150 दिग्गज इसमें हिस्सा लेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार गुरू गोबिंद सिंह के 350वें जन्म दिवस समारोह से पहले यह सम्मेलन आयोजित कर रही है। नीतिश कुमार ने कहा,इस सम्मेलन में भारत के अलावा कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका, म्यांमार और न्यूजीलैंड जैसे देशों के विद्वान, कलाकार, उद्योगपति, नेता सहित प्रख्यात लोग शरीक होंगे। नीतिश कुमार गुरूवार को यहां सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement