pulwama attack: CRPF की रिपोर्ट से खुलासा, पुलवामा हमला खुफिया एजेंसी की विफलता का परिणाम
khaskhabar.com: बुधवार, 04 सितम्बर 2019 10:31 AM (IST)
गृह मंत्रालय की ओर से बयान में कहा गया था कि जम्मू और कश्मीर पिछले तीन
दशकों से सीमापार से प्रायोजित और समर्थित आतंकवाद से प्रभावित है। गृह
राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने जून महीने में अपने बयान में बताया था कि
आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति और सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों
के खिलाफ निरंतर कार्रवाई ने पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में
आतंकवादियों को निष्प्रभावी कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि
सीआरपीएफ की आंतरिक रिपोर्ट काफिले की असामान्य लंबाई सहित कई खामियां बताई
गई हैं। 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले में 78 वाहन शामिल थे और 2547
यात्रियों के साथ जम्मू से श्रीनगर के लिए रवाना हुए थे। सूत्रों ने बताया
कि काफिले के दूर से ही पहचानना आसान था और सूचना भी आसानी से लीक हो गई।
आंतरिक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि काफिले की आवाजाही के दौरान
नागरिक वाहन को जाने की इजाजत देना सीआरपीएफ के लिए महंगी साबित हो गई।