khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मार्च 2017 9:10 PM (IST)
बाड़मेर। निदेशक, कोष एवं लेखा की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना में 29 मार्च को उप कोष कार्यालय खुले रहेंगे। इस दौरान सामान्य कार्य दिवस की भांति बिल प्राप्त करने एवं पारित करने का कार्य होगा।
31 मार्च को 2 बजे तक समस्त प्रकार के बिल प्राप्त करने के साथ उसी दिन शाम 6 बजे तक बिल आवश्यक रूप से नियमानुसार पारित किए जाएंगे। इसी दिन 4 बजे के बाद भी समय-समय पर विपत्र टीओ आर्थेराइजेशन के बाद विपत्र का स्थिति बिल आर्थेराइजेशन में जांच किया जाएगा। उन्होंने आपेक्षित विपत्र की सूचना विपत्र में अंकित दूरभाष नंबर पर आहरण एवं वितरण अधिकारी को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।