Inspector died in train accident in UP Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रेन की चपेट में इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 03 अगस्त 2016 12:26 PM (IST)
ट्रेन की चपेट में इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत
पुलिस के अनुसार, कानपुर देहात के थाना अकबरपुर गांव भवानीपुर निवासी राजेंद्र सिंह जो फतेहपुर जनपद के डीसीआरबी में तैनात थे। वह बीती 1 मई को डीसीआरबी से इलाहाबाद क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात किए गए थे। उन्हें 30 जुलाई को कानपुर जोर के लिए रिलीव किया गया था। तबीयत खराब होने पर उनके साढू का लडक़ा अतुल उन्हें लेकर फतेहपुर आ गया। सुबह लगभग 5 बजे राजेंद्र सिंह यादव टहलने के लिए निकले जब वह हरिहरगंज रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे, तभी कानपुर से इलाहाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार टे्रन की चपेट में आ गए, जिस कारण उनके शरीर के परखचे उड़ गए। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement