Advertisement
जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 3 आतंकवादियों को किया ढेर

यह घटना सुरक्षा बलों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को विफल करने के लिए 'धनुष-2' नामक अभियान शुरू करने के बाद घटित हुई है।
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ हफ्तों में घुसपैठ की कोशिशों और आतंकी हमलों में तेजी देखी गई है। पिछले महीने आतंकवादियों ने कठुआ, डोडा, रियासी और उधमपुर जिलों में चार स्थानों को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप नौ तीर्थयात्रियों और छह सुरक्षाकर्मियों सहित 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 46 अन्य घायल हो गए।
9 जून को आतंकवादियों ने रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हमला किया, जिसके बाद बस खाई में गिर गई और नौ लोगों की मौत हो गई।
वहीं, 8 जुलाई को कठुआ के बदनोटा इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने सेना के गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें पांच सैनिक शहीद हो गए थे और आठ घायल हो गए थे। इसके साथ एक अन्य घटना में कुलगाम जिले में अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादी मारे गए।
खास बात यह है कि आतंकवादियों की ओर से घुसपैठ की कोशिश अमरनाथ यात्रा के दौरान बढ़ गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


