Advertisement
इंडोनेशिया : सुनामी में मृतकों की संख्या 1763 हुई, 5,000 लोग अभी भी लापता

प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहे विभिन्न संगठनों की चेतावनी के बावजूद इंडोनेशियाई प्रशासन ने इससे पहले सिर्फ कुछ सौ लोगों के लापता होने का अंदाजा लगाया था। संगठनों ने चेतावनी दी थी कि पालू स्थित सिर्फ पेटोबो और बालारोआ में ही हजारों लोग लापता हुए हैं।
नुग्रोहो ने कहा कि अब तक ज्यादातर पीड़ित (1,519), क्षेत्र के वाणिज्यिक केंद्र और मुख्य शहर पालू से ही थे।
उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों की संख्या 2,632 है, जबकि विस्थापित 62,000 लोगों को लगभग 147 अस्थाई शिविरों में ठहराया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


